सामग्री पर जाएँ
ताज़ा
उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले रेल यात्रियों को राहत, शकूरबस्ती तक बढ़ाई गईं दो स्पेशल ट्रेनेंदिल्ली में अवैध पोस्टर लगाने वालों पर दर्ज होगी FIR, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देशउत्तराखंड में खाई में गिरी फरीदाबाद के परिवार की कार, 5 लोग घायलसोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैदएलके आडवाणी अस्पताल में भर्ती: सीने में संक्रमण के बाद अपोलो अस्पताल में इलाज, हालत स्थिरदिल्ली में लैंड पूलिंग को गति देने के लिए डीडीए का जनसंपर्क अभियान शुरू, गांवों में लग रहे विशेष शिविर

आनंद पर्वत में बेकाबू डीटीसी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

टिकरी बॉर्डर की तरफ जा रही बस ने ई-रिक्शा और तीन दोपहिया वाहनों को रौंदा, हादसे के बाद महिला चालक मौके से फरार।

Delhi Darpan DeskAsad Ahmed
Delhi Darpan Desk & Asad Ahmedसमाचार डेस्क
शेयर
17 अक्तूबर 2026 · 7:42 am51 व्यूज़अपडेटेड 7:59 am
आनंद पर्वत में बेकाबू डीटीसी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल
आनंद पर्वत में बेकाबू डीटीसी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल — x

राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक डीटीसी बस ने तीन दोपहिया वाहनों और एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना आनंद पर्वत क्षेत्र में 212 बस स्टैंड के पास हुई। बताया जा रहा है कि डीटीसी बस टिकरी बॉर्डर की दिशा में जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर वाहनों से टकरा गई।

हादसे के समय बस को एक महिला चालक चला रही थी। टक्कर के तुरंत बाद महिला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

वहीं, दिल्ली के द्वारका इलाके में भी शनिवार देर रात एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। द्वारका सेक्टर-18 स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट क्रॉसिंग के पास रात करीब 12:45 बजे एक बेकाबू ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गौरव नाम के युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है।

इस हादसे में घायल हुए तीन अन्य युवकों की पहचान हितेश, हर्षित और ध्रुव के रूप में की गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक के चालक 41 वर्षीय होताम सिंह को हिरासत में ले लिया है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है।

Article image
इनसे संबंधितdelhi-ncrDelhi AccidentDTC BusAnand ParbatRoad SafetyDwarka
शेयर

लेखक

टिप्पणियाँ

0

चर्चा में शामिल होने के लिए साइन इन करें। टिप्पणियाँ शिष्टता के लिए संचालित होती हैं।

आगे पढ़ें

संबंधित कवरेज

सोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैद54

सोनीपत में दिल्ली के कारोबारी से लूट के चार दोषियों को 10-10 साल की कैद

सोनीपत की अतिरिक्त सत्र अदालत ने जुराब फैक्ट्री मालिक पर जानलेवा हमला कर नकदी और कागजात लूटने वाले चार दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई।

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव, जेब से मिली चाबियों से पहचान की कोशिश52

गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला सड़ा-गला शव, जेब से मिली चाबियों से पहचान की कोशिश

बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 11 मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद116

शाहबाद डेयरी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 11 मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, अवैध चाकू, शिकायतकर्ता के दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।