Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली में लोक सभा चुनाव लड़ेगी सत्य बहुमत पार्टी : सत्य देव...

दिल्ली में लोक सभा चुनाव लड़ेगी सत्य बहुमत पार्टी : सत्य देव चौधरी 

–दिशांत
दिल्ली। देश में सत्य बहुमत के नारे के साथ एक और पार्टी का गठन हुआ है। ‘सत्य बहुमत ‘ नाम से बनी इस पार्टी का मानना है की आज देश में लोगों का बहुमत नहीं है बल्कि भरष्ट बहुमत है। इस पार्टी मकसद है की लोक  सभा और विधान सभा में सदस्यों के बहुमत वाली सरकार नहीं जनता के बहुमत वाली सरकार होनी चाहिए। इसी  से भ्र्ष्टाचार पर लगाम लग सकेगी। लोधी रोड़ स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में  हो रही सत्य बहुमत पार्टी की राष्ट्रिय कार्यकारणी की बैठक में यह ऐलान हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य देव चौधरी के ने नेतृतव में हुए इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी में 50 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में आगमी रणनीति पर गहन चर्चा  हुयी।इस बैठक में दो अहम विषयों पर चर्चा हुयी जिसमें कई बुद्धिजीवियों ने खुलकर अपने विचार रखे। सभी मानना था की लोगों का राजीनति से इतना भरोसा उठ चुका है की लोगों का विश्वाश हासिल करना आसान नहीं है। उन्होंने देश और दिल्ली के उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा  की देश और दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हुआ लेकिन जनता के हालत नहीं बदले।
बैठक  के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष भाई सत्य देव चौधरी ने कहा की  पार्टी 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव पुरे जोर शोर से लड़ेगी। चुनाव लड़ने का मकसद लोगों तक अपनी बात पहुंचना है और उन्हें  विश्वाश में लेना है की जब लोगों के बहुमत की सरकार नहीं बनेगी तब तक भ्र्ष्टाचार नहीं मिटेगा।पार्टी अच्छे लोगों की तलाश कर फिलहाल दिल्ली के सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  मौजूदा सरकार पर इस व्यवस्था को अपनाने का दबाव बनाने के लिए जल्दी ही जंतर मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। अनुमान है इस प्रदर्शन में देश भर से 10 हज़ार से ज्यादा लोगों का शामिल होने का अनुमान है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments