दिल्ली के पीतमपुरा में काँग्रेस का धरना प्रदर्शन, केजरीवाल सरकार पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप

-अभिजीत ठाकुर
 दिल्ली। दिल्ली के पीतमपूरा आज काँग्रेस  कार्यकर्ताओं  ने केजरीवाल सरकार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया।  सैंकड़ों की संख्या में पहुँचे  काँग्रेस  कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए और उनकी कार्यशैली पर सवाल भी खड़े किये। दरअसल काँग्रेस  नेताओं के आरोप हैं की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके विधायक काम से ज्यादा कोर्ट कचहरी में ही व्यस्त दीखते हैं।  ऐसे में बेचारी जनता जाए तो कहाँ जाए।
दर्जनों विधायाक पर मुकदमें और खुद केजरीवाल पर भी। कई विधायक तो  भी हिरासत में ही हैं और जमानत मिलने का इन्तजार कर रहे हैं ऐसे में जनता अपनी फ़रियाद लेकर तिहाड़ तो जा नहीं सकती !!
. पीतमपुरा से मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राव ने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया तो सैकड़ों कार्यकर्ता , कई दिग्गज नेता और पूर्व विधायक भी इसमें पहुंचे और जनता  अपनी बात रखी।  बादली से विधायक रहे देवेंदर यादव और वज़ीर पर के पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता  ने भी केजरीवाल सरकार को आड़े हाँथों लिया और खुली चुनौती भी दी। केजरीवाल और उनके विधायकों पर झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए देवेंदर यादव ने जनता का हवाला दिया और कहा की जनता ही केजरीवाल का हिसाब करेगी। जिला अध्यक्ष हरि किशन जिंदल ने कहा की आदर्श नगर जिला अपने सभी वार्डों में इसी तरह स्थानीय समस्याओं पर संघर्ष करता रहेगा और बीजेपी और आप की पोल खोलेगा।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi