Thursday, February 13, 2025
spot_img
Homeमनोरंजनदिल्ली के अशोक विहार में धोनी का धमाका , पहुँचे अपने बायोपिक...

दिल्ली के अशोक विहार में धोनी का धमाका , पहुँचे अपने बायोपिक के ट्रेलर लॉन्च पर

–दिल्ली दर्पण टीवी
दिल्ली। एमएस धोनी पर बन रही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च  हो चुका है।  और धोनी की लाइफ पर बन रही इस फिल्म का ट्रेलर भी अनोखे अंदाज में लांच लौन्च  किया गया।  धोनी और सुशांत सिंह राजपूत दोनों पहुँचे  दिल्ली के डीएवी कुलाची स्कूल और वहाँ के स्टूडेंट्स के बीच फिल्म का ट्रेलर लॉन्च  किया।  दरअसल डीएवी स्कूल से दोनों ही स्टार्स का गहरा नाता है क्योंकि दोनों की स्कूलिंग डीएवी स्कूल से ही हुई है।
दिल्ली के अशोक विहार में डीएवी कुलाची स्कूल के लिये   यह दिन बेहद खास बन गया जब उनके पुराने स्टूडेंट रहे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पहुँचे अपने आने वाली फिल्म के ट्रेलर को लौन्च करने।  क्रिकेटर महेन्द्र सिंह की लाइफ पर बनी इस फिल्म में सुशांत धोनी का किरदार निभा रहे हैं।  साथ ही साथ सुशांत इसी स्कूल के स्टूडेंट भी रहे हैं।  से में ये मौका ख़ास तो होना ही था। अपनी बायोपिक के ट्रेलर को लॉन्च  करने खुद क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी भी यहाँ पहुँचे।  गौरतलब है की धोनी भी डीएवी स्कूल के ही स्टूडेंट्स रहे हैं और ऐसे में डीएवी के बीच ही अपने लाइफ पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर लांच करना उनके लिये  भी काफी स्पेशल था। धोनी ने सवालों के जवाब भी दिये  और अपने अनुभव भी शेयर किये।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments