Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeअन्यरेलवे सुरक्षा बल चला रही है महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

रेलवे सुरक्षा बल चला रही है महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

दिल्ली दर्पण टीवी rpf-photo-1
दिल्ली । रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल  (आरपीएफ ) द्वारा महिलाओं के लिये विशेष आत्मरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर इस अभियान को शुरू किया गया है जिसमें महिला यात्रियों को उनके लिए बनाये गए हेल्पलाइन नंबर 182 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।  साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।

दिल्ली के सब्जी मंडी, किशनगंज , आदर्श नगर , बादली और नरेला रेलवे स्टेशन पर भी इस तरह के अभियान चल रहे हैं।  यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल के इस अभियान को खासा सराहा है।  महिला यात्रियों का कहना है की रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ़ अब उनतक पहुँच रहे हैं और महिलाओं को  हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं जिससे अब वह सुरक्षित महसूस करती हैं। ज्यादातर महिला यात्रियों को पहले हेल्पलाइन की जानकारी नहीं थी।

आरपीएफ दिल्ली किशनगंज में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया की रेल में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के मामलों को रोकने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।  साथ ही रेलवे पुलिस लगातार इस बात की भी निगरानी करती है की महिलाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। चेकिंग के दौरान महिला कोच में यात्रा करते पाए जाने वाले पुरुष यात्रियों पर भी सख्ती बरती जा रही है जिससे अब यह संख्या काफी कम भी हुई है।
महिला  सुरक्षा बल यात्रियों के बीच जाकर पैम्फलेट बाँट रही हैं जिसमें महिला यात्रियों के लिए कई जरूरी निर्देश हैं जो जरूरत के समय उनके काम आ सकती हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments