Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकेजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, निकाली शव यात्रा

केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, निकाली शव यात्रा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकाली। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने  मुख्यमंत्री  आवास के सामने पूरे विधि विधान के साथ दिल्ली सरकार का अंतिम संस्कार किया । शव यात्रा में  बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोग मौजूद रहे।  दिल्ली के रोहिणी सेक्टर -20 से चली यह शव यात्रा मुख्यमंत्री आवास तक पहुँची  जहाँ  भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिल्ली सरकार का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।  इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ अपने मुंडन भी कराये और ब्रम्ह भोज भी किया।  पूरे लाव लश्कर के साथ यह शव यात्रा निगमबोध घाट पहुँची , जहाँ दाह संस्कार की क्रिया  भी हुई।  ये सब भाजपा खेल प्रकोष्ठ , बाहरी दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के प्रति अपना विरोध जताने के लिये  किया था।  भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है की दिल्ली सरकार की स्थिति अब मृत प्राय हो गयी है,  जो सरकार  अपने विधायक की गलतियों पर पर्दा डाले , दिल्ली में डेंगू ,चिकनगुनिया के प्रकोप के बीच दिल्ली से बाहर घूमती दिखे उस सरकार मरा हुआ मान लेना चाहिए । बीजेपी कार्यकर्ताओं के मुताबिक़  दिल्ली  सरकार का कोई भी काम जनता के बीच  नहीं पहुँच रहा है।  दिल्ली  में सरकार का होना ना होना बराबर  है  इसलिए  इसे मृत मान  कर  इसकी शव यात्रा निकाली गयी है।  शव यात्रा सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ  रोहिणी सेक्टर -20 से होती  हुई मुख्यमंत्री आवास और अंत में निगमबोध घाट पहुंची। शव यात्रा और दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से सवाल पूछा की सरकार ने जनता से  जो वादे किये थे वो अब तक पूरे क्यों नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments