Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुँचे केशवपुरम , कुछ यूँ हुआ...

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पहुँचे केशवपुरम , कुछ यूँ हुआ स्वागत

मनोज तिवारी के दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा में गज़ब का उत्साह देखा जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और कार्यकर्ताओं के हाथों में मौजूद गदा और तलवार बीजेपी के उत्साह और इरादों को साफ़ बयां कर रही थीं। ये तसवीरें शकूर पुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला केशव पुरम के कार्यकर्ता सम्मेलन की है। इस सम्मलेन में उमड़ी भीड़ और उसका उत्साह बता रहा है की यहाँ के कार्यकर्ता और नेता नए प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को किस कदर स्वीकार कर रहे है।
जिला अध्यक्ष राकेश कंसल ने भी जिले के सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया ही नहीं किया बल्कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से सभी का स्वागत भी कराया। मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी की साइट से चंदे की डिटेल हटाने को 1400 करोड़ का घोटाला बताया। अपने अंदाज में दिल्ली की आम आदमी पार्टी और उसके सरकार को आड़े हाथों लिया।
जिला केशव पुरम अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के स्वागत में शकूर पुर और उसके आस पास के इलाके पोस्टर और होर्डिंग से पटे हुए थे। कार्यकर्ता सम्मलेन स्थल को पूरी तरह सजाया गया गया। भीड़ ऐसी की लोगों को बालकनी में खड़ा होना पड़ रहा था। मनोज तिवारी इस इस मौके पर एक गरीब बच्ची को सेंट्रल स्कूल में सांसद कोटे से दाखिला दिलाने की घोषण भी कर दी। जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी के तेवर और तुकबंदियों से कार्यकर्ता खासे खुश नजर आये।
मनोज तिवारी ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के गोवा और पंजाब दौरों को दिल्ली की जनता के पैसे का दुरूपयोग बताया और कहा की बीजेपी के कार्यकता आप सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प ले चुकें है। तिवारी के ये तेवर बता रहे है की वह दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी पूरी योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। इस नयी टीम में नयापन नजर आ रहा है और यह नयापन आने वाले निगम चुनाव और संगठन में भी नज़र आये तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

ऊपर देखें विडियो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments