Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली देहात की जनता को रिझाने में जुटी भाजपा, मनोज तिवारी लगा...

दिल्ली देहात की जनता को रिझाने में जुटी भाजपा, मनोज तिवारी लगा रहे हैं चौपाल

मनोज तिवारी को भाजपा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया तो ये बात चर्चा में रही की दिल्ली का ग्रामीण इलाका इस बात से नाराज है।   दिल्ली देहात के लोग ग्रामीण इलाके से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की आस लगाए थे लेकिन आगामी निगम चुनाव को देखते हुए खासकर  पूर्वांचल वोट बैंक के लिए भाजपा ने मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। अब लगता है भाजपा दिल्ली देहात को भी साधने के प्रयास में जुटी है और बवाना के कुतुबगढ़ गाँव में देहात चौपाल का आयोजन किया गया। 
 मुख्य अतिथि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी थे और साथ में सांसद उदितराज और दिल्ली  देहात के कई भाजपा पूर्व विधायक भी पहुंचे। 
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्ववर्ती शीला दीक्षित सरकार की ओर से दिल्ली देहात को कृषि क्षेत्र का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर सवाल खड़ा किया। इन्होंने  कहा कि यह फैसला सही साबित नहीं हुआ जो सोचकर पूर्व की कांग्रेस सरकार ने यह फैसला लिया था, उसका लाभ आज 20 साल बीत जाने के बाद भी दिल्ली देहात के किसानों को नहीं मिल सका है। 
मनोज तिवारी ने कहा कि किसानों को इससे नुकसान हो रहा है और इस समस्या को लेकर वे जल्द उपराज्यपाल से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा दिल्ली देहात के किसानों के हितों के मुद्दे को उठाती रही है और आगे भी किसानों की समस्या उनकी प्राथमिकता में रहेगी।
कुल मिलाकर आगामी निगम चुनावो को देखते हुए दिल्ली में सभी राजनैतिक दल सभी वर्गो के वोट बैंक को साधने में जुटे है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments