Sunday, September 8, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकांग्रेस ने मोदी सरकार से की मांग , राहुल के पाँच सवालों...

कांग्रेस ने मोदी सरकार से की मांग , राहुल के पाँच सवालों के जवाब दें मोदी

 पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन कर नोट बंदी पर पांच सवाल प्रधान मंत्री से पूछे। दिल्ली में भी कांग्रेस ने हर जिला स्तर पर भारी भीड़ जुटाकर प्रदर्शन किया। उत्तरी और बाहरी दिल्ली के रोहिणी , त्रिनगर और पीतम पूरा में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने नोट बंदी पर प्रधानमंत्री पर जमकर हल्ला बोला और राहुल गांधी के पांच सवाल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछे। 

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नोट बंदी को बड़ा भ्र्ष्टाचार बताकर प्रदर्शन करने निकली कांग्रेस दिल्ली ने भी जिला स्तर पर प्रदर्शन जमकर मोदी पर बरसी। बाहरी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में त्रिनगर , रोहिणी और मधुबन चौक पर हुए इन प्रदर्शनों में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी भीड़ भी दिखी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी नजर आया। मधुबन चौक पर हुए प्रदर्शन में मंच पर नेताओं की भीड़ गज़ब थी। यहाँ पहुचे पूर्व विधायक देवेंद्र यादव ने मोदी से राहुल गाँधी के पांच सवालों  जबाब मांगा।
आदर्श नगर जिला कांग्रेस ने भी त्रिनगर नगर इलाके के कन्हिया नगर मेट्रो स्टेशन चौक पर धरना प्रदर्धन किया। यहाँ हर चौराहे और खम्बो पर होर्डिंग और पोस्टर बड़ी तादाद में लगे थे। यहाँ भी जिले के सभी पूर्व विधायक , मौजूदा पार्षद , पूर्व मंत्री पहुचे और जमकर नोट बंदी को बड़ा भ्र्ष्टाचार बताते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथो लिया। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी कांग्रेस महासचिव पीसी चाको ने कहा की कांग्रेस पूरी देशभर में यह मुहीम चला रही है। 
कार्यकर्ताओं का उत्साह रोहिणी में हुए प्रदर्शन में भी कम नहीं दिखा। यहाँ बड़ी तादाद में महिलाओं के साथ साथ बच्चे भी बड़ी तादाद में नजर आये। जाहिर है कांग्रेस यह प्रदर्शन बेशक देशभर में केवल राहुल के सवालों का जब मांग रही हो लेकिन इन जबाब में दिल्ली नगर निगम की तैयारियों की झलक भी साफ़ देखी जा रही है।
ऊपर देखें विडियो रिपोर्ट। 
 
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments