Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिभाजपा ने किया केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने किया केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भाजपा दिल्ली प्रदेश आज केजरीवाल सरकार के खिलाफ पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेताओं का कहना है की सरकार बने दो साल पूरे हो गये लेकिन आम आदमी पार्टी अपने तमाम वायदों पर विफल रही है। बाहरी दिल्ली के अमन विहार और बुद्ध विहार में भी सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल का पुतला भी फूँका।
केजरीवाल सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा दिल्ली प्रदेश ने आज कुछ इस अंदाज में शुभकामनाएं दी। केजरीवाल के पुतले की पिटाई और फिर शव यात्रा के साथ दाह संस्कार। बुध विहार में भाजपा नेताओं ने मेन कंझावला रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मुद्दों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप भी लगाये।
किराड़ी विधानसभा के अमन विहार में भी स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यहाँ महिलाओं की संख्या भी भारी मात्रा में थी। इनका कहना था की केजरीवाल सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों के बाबत जो वादे किये वो उसको भी भूल चुके हैं।
निगम चुनावों की दस्तक के साथ ही भाजपा ने विरोध प्रदर्शनों का दौड़ शुरू कर दिया है। निगम चुनाव में कहीं आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी न पड़ जाए इसके लिए केजरीवाल सरकार को हर मुद्दे पर घेरने का प्रयास भाजपा नेता करने में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments