Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली कांग्रेस के रोहिणी जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन

दिल्ली कांग्रेस के रोहिणी जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन

दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आगामी सात मार्च को दिल्ली कांग्रेस का बड़ा कार्यकर्ता सम्मलेन होगा। इसमें राहुल गांधी अध्यक्षता करेंगे। इसी सप्ताह दिल्ली कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र निकालेगी साथ ही नगर निगम के मुद्दों को लेकर दिल्ली कांग्रेस के रोहिणी जिले ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने विचार रखे।
रोहिणी जिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन जी.टी.करनाल रोड पर बने एक फ़ार्म हाउस में हुआ। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ लेवल के कार्यर्क्ताओ ने भाग लिया। जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पहुचे। ये कांग्रेस की दिल्ली नगर निगम की तैयारी नजर आई क्योकि सम्मेलन का मकसद ही दिल्ली नगर निगम को लेकर था। दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की सेलरी और पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस ने चर्चा की और आगामी मेनिफेस्टो में इसके समाधान कैसे बताये और क्या मुद्दे अहम हो इसपर चर्चा हुई। इस मौके पर निगम के कर्मचारियों को दिल्ली सरकार ओर दूसरी तरफ भाजपा शासित निगम द्वारा एक दुसरे पर टालकर परेशान करने का आरोप दोनों पार्टियों पर कोंग्रेस ने लगाया। साथ ही अजय माकन ने बताया की दो दिन बाद वे आम आदमी सपार्टी की सरकार के दो साल पूरे होने पर उनके खिलाफ आरोप पत्र निकाल रहे है।
अजय माकन ने दिल्ली सरकार को कालोनियो के मुद्दे को लेकर भी कार्यर्क्ताओ से चर्चा की। इन कालोनियों में सबसे ज्यादा वोट बैंक रहता है और इन कालोनियों में काम हो नही पाए। साथ ही अजय माकन ने बताया की पूरी दिल्ली का कार्यकर्ता सम्मेलन सता मार्च को रामलीला ग्राउंड में होगा जिसकी अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे। साथ ही निगम चुनावों के लिए आवेदकों की तादाद बढने पर भी अजय माकन गद्द नजर आये। यहा कुल मिलाकर कांग्रेस में निगम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। कही न कही नगर निगम के माध्यम से कांग्रेस अपनी दिल्ली में वापिसी तय मान रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments