Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली में कांग्रेस उठाएगी पुनर्वास कॉलोनियों के जनता की आवाज 

दिल्ली में कांग्रेस उठाएगी पुनर्वास कॉलोनियों के जनता की आवाज 

 
निगम चुनाव से पहले एक बार फिर पुनर्वास कॉलोनियों का मुद्दा उठा है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहा यह महा अधिवेशन विशेष रूप से पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिये  कांग्रेस पार्टी ने आयोजित कीया ।  
इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक देवेंदर यादव के संयोजन में किया गया जिसमें पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।  साथ ही कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश के तमाम बड़े नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी इस महाअधिवेशन में मौजूद थे।   
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने इस मौके पर हजारों कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए।  पुनर्वास कॉलोनी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा और पुनर्वास कॉलोनी में रह रहे लोगों को निःशुल्क मालिकाना हक़ देने की बात भी कही।
यहाँ जमा हुई भारी भीड़ दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये कांग्रेस की मजबूत तैयारी को प्रदर्शित करते हैं। इस महाअधिवेशन के संयोजक देवेंदर यादव से बात की दिल्ली दर्पण संवाददाता ने।
जहाँ एक तरफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस निगम से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है वहीँ भाजपा और आम आदमी पार्टी ‘आरोप – प्रत्यारोप’ की राजनीति , और टिकट की मारामारी को लेकर आपसी कलह में ही ज्यादा व्यस्त दिख रहे हैं। ऐसे में अगर निगम में दिल्ली की जनता कांग्रेस को एक बेहतर विकल्प के रूप में देखे तो कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिये।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments