Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदलितों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

दलितों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

दिल्ली में नगर निगम चुनाव नजदीक आये तो यहा राजनितिक दल लोगो की समस्याए उठाने जनता के बीच आ गये है। अब चुनावी माहौल में दिल्ली कांग्रेस को दलितों की याद आई और दलित वोट साधने का अभियान शुरू किया। आज मंगोलपुरी से दलित न्याय मार्च की शुरुआत की गई। दलित न्याय मार्च की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और PC चाको ने की। इस मौके पर रोहिणी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह , दिल्ली के पूर्व पी डब्लू डी मिनिस्टर राजकुमार चौहान और पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव भी मौजूद थे। मुद्दा था की देश में भाजपा की सरकार अनुसूचित जाती और जनजातियो के आरक्षण पर षड्यंत्र रच रही है साथ ही दलित छात्रो के वजीफे की राशि भी कम करने का आरोप लगाया।
ये दलित न्याय मार्च मंगोलपुरी से शुरू हुआ है और इस तरह से इस आयोजन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डो में किया जाएगा। दलितों की याद भले ही शासन के दौरान न आये पर चुनावी दौर में सभी पार्टियों को दलितों की चिंता सताने लगती है। अब दिल्ली नगर निगम चुनाव नजदीक है तो इस तरह के मार्च निकलना भी आम बात होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments