Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeराजनीतिसाफ दिल, साफ़ रोहिणी मुहीम में जुटी स्वराज इंडिया टीम

साफ दिल, साफ़ रोहिणी मुहीम में जुटी स्वराज इंडिया टीम

साफ दिल, साफ़ रोहिणी; इस मुहीम में जुटे है आजकल स्वराज इंडिया के कार्यकर्ता। स्वराज इंडिया की टीम बारह मार्च से लगातार बदरंग हुए मेट्रो पीलरो की सफाई में जुटी है। स्वराज इंडिया की टीम ने रोहिणी एरिया में अधिकतर मेट्रो पिलर्स को अवैध रूप से लगे पोस्टर , पैम्फ्लेंट , बैनर आदि से बिलकुल साफ़ करने की मुहीम शुरू की है। स्वराज इंडिया का कहना है की इन पिलर्स पर ये सब अवैध रूप से लगाये है इनको हटाने का काम दिल्ली सरकार के PWD विभाग का है, MCD का है पर इनमे से किसी ने भी ये काम पूरा नही किया तो अब स्वराज इंडिया इस सफाई अभियान पर निकली है। स्वराज इंडिया इस बार दिल्ली में नगर निगम चुनाव में भी भाग ले रही है कही ये इसकी तैयारी तो नही क्योकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भी कुछ इसी तरह शुरुआत की थी। जब इनसे पूछा गया की इनके चुनाव के पोस्टर भी इन पील्ररो पर लगे तो इस बात की क्या गारंटी है इसपर इनका कहना है की स्वराज इंडिया इस तरह का प्रचार नही करेगी जो साइट्स दिल्ली सरकार द्वारा इस काम के लिए तय की गई है उसी जगह पर पोस्टर या प्रचार सामग्री लगायेगे इस तरह मेट्रो पिलर्स पर नही। साथ ही इनका कहना है कि ये दीवारों खम्भों को बदरंग करने की बजाय घर घर जाकर प्रचार करेंगे और यदि इस तरह कोई स्वराज इंडिया का पोस्टर भी मिला तो उसे भी उखाड़ देंगे। ]इस मुहीम में पुरुष ही नही स्वराज इंडिया से जुडी महिलाये भी सफाई अभियान में जुटी है। इनका कहना है ये दिल्ली को साफ़ और स्वच्छ रखना चाहते है और ये मुहीम चुनाव के बाद भी जारी रहेगी। कुल मिलाकर मुहीम तारीफे काबिल है पर जरूरत है सभी पार्टियां इसका पालन करें। अब ये देखने वाली बात होगी की स्वराज इंडिया इसे चुनाव तक सिमित रखती है या आगे भी लेकर चलती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments