Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeराजनीतिवज़ीरपुर वार्ड नंबर 72 में आप प्रत्याशी का रोड शो

वज़ीरपुर वार्ड नंबर 72 में आप प्रत्याशी का रोड शो

[bs-embed url=”https://youtu.be/JB-g0SzdwdI”]https://youtu.be/JB-g0SzdwdI[/bs-embed]

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने बड़े रोड शो और शक्ति प्रदर्शन कर जनता से वोट मांगे। इसी क्रम में वज़ीरपुर वार्ड नम्बर -72 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल ने भी ज़बरदस्त रोड शो और रैली का आयोजन कर अपने चुनाव प्रचार को अंतिम रूप दिया। ‘आप’ प्रत्याशी विकास गोयल का कहना है की उनके साथ साथ उनके समर्थकों का हुजूम भी चुनाव लड़ रहा है। विकास गोयल के समर्थन में कई ऐसे चेहरे भी मैदान में उतरे हैं जो कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी से सम्बन्ध रखते हैं। उनका कहना है की वो विकास गोयल की अच्छी छवि और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए वज़ीरपुर वार्ड -72 में उनका का समर्थन कर रहे हैं। चुनाव के आखिरी वक्त में लगभग सभी प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा कर ज़बरदस्त प्रचार प्रसार किया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल के रोड शो और पदयात्राओं में भी समर्थकों का विशाल हुजूम देखा गया है। ऐसे में वज़ीरपुर वार्ड -72 का चुनावी घमासान काफी दिलचस्प होने वाला है। विकास गोयल की जीत की दावेदारी कितनी खड़ी उतरती है ये चुनावी नतीजों के साथ ही पता चल जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments