Wednesday, February 19, 2025
spot_img
Homeराजनीतिरोहिणी वार्ड नंबर 60 में कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार

रोहिणी वार्ड नंबर 60 में कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार

[bs-embed url=”https://youtu.be/2JXwlehWvAo”]https://youtu.be/2JXwlehWvAo[/bs-embed]

ये नारे रोहिणी विधानसभा के वार्ड नंबर 60 की कांग्रेस प्रत्याशी सीमा कौशिक के समर्थन में लगाये जा रहे हैं। क्योंकि आज ये समर्थक अपने प्रत्याशी के साथ क्षेत्र के अशोक अपार्टमेंट समेत कई अपार्टमेंटों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जहां क्षेत्र के वोटर कांग्रेस प्रत्याशी का जोरदार तरीके से स्वागत कर रहे हैं। साथ ही लोग इन्हें अपनी समस्याओं से भी रु-ब-रु करा रहे हैं।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीमा कौशिक ने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर उनकी जीत होती है तो वे क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं से लोगों को जल्द ही छुटकारा दिलायेंगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में किये जाने वाले अपने कार्यों के बारे में भी बताया  साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी टक्कर बीजेपी से है। एक तरफ जहां वार्ड नंबर 60 के अपार्टमेंट के लोगों की विभिन्न समस्याएं हैं, प्रत्याशियों से विभिन्न तरह के सवाल किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी लोगों को अपनी योजनाएं और कार्यं के बारे में बता रहे हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि वोटरों पर प्रत्याशियों के घोषणाओं का क्या असर पड़ता है और वोटरों को ये प्रत्याशी अपनी ओर कितना आकर्षित कर पाते हैं। वहीं देखने की बात यह भी होगी कि वोटर अपने क्षेत्र का पार्षद के रुप में किसे चुनते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments