हैदरपुर में फिल्म अभिनेत्री नगमा ने सिद्धार्थ के लिए मांगे वोट

वीडियो / ट्वीट

हैदरपुर वार्ड नंबर 61 के जे जे कैम्प में दर्शकों और श्रोताओं से खचाखच भरा यह नजारा पार्टी की स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री नगमा की एक झलक पाने के लिए है। ये कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ के लिए क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंची हैं। इन्होंने क्षेत्र के प्रशंसकों और पार्टी समर्थकों के लिए भरे मंच से कहा कि प्रत्याशी सिद्धार्थ सबसे योग्य पार्षद उम्मीदवार हैं और लोग अधिक से अधिक संख्या में इन्हें वोट करें। वहीं नगमा ने इस मौके पर निगम में 10 साल से सत्तासीन भाजपा और प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। जे जे कैम्प में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों के लोग झुग्गी और झोपड़ियों में रहते हैं। इनकी कई समस्याएँ हैं और इन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ उर्फ निक्की के पार्षद बनने से समस्याओं का हल हो जाएगा। वहीं सिद्धार्थ ने भी अपने मनसूबे के बारे में साफ जता दिया है कि उनकी प्राथमिकताओं में स्लम एरिया का संपूर्ण विकास सबसे ऊपर रहेगा। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ अपने क्षेत्र के वोटरों के बीच कई स्टार प्रचारकों को उतार चुके हैं। क्षेत्र के लोग भी काफी तादाद में सिद्धार्थ और कांग्रेस का जोरदार स्वागत किये हैं। ऐसे में देखना अब यह होगा कि जब वोट डाले जाएंगे और नतीजे सामने आएंगे तो इन स्टार प्रचारकों को उपस्थिति और क्षेत्र के लोगों के जोरदार स्वागत का नतीजा क्या आता है और इस वार्ड के पार्षद की कुर्सी पर कौन विराजमान होते हैं।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru