Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकांग्रेस प्रत्याशी सुधीर जैन का अशोक विहार में रोड शो

कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर जैन का अशोक विहार में रोड शो

[bs-embed url=”https://youtu.be/e-YPMEQhNto”]https://youtu.be/e-YPMEQhNto[/bs-embed]

कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर जैन ने अशोक विहार में अपना जनसमर्थन दिखाया। वज़ीर पुर वार्ड 72 के प्रत्याशी सुधीर जैन ने भी चुनाव के अंतिम दिन अशोक विहार को अपनी ताकत दिखाकर यह संकेत दिया की कांग्रेस कहीं से भी कम नहीं है। सुधीर जैन और पूर्व विधायक हरींशकंर गुप्ता ने अशोक विहार में चुनाव के अंतिम दिन रोड शो करके अशोक विहार को संकेत दिया की उनके साथ हर तबका जुड़ा है। इस रोड शो में हर उम्र के लोग , महिलाएं युवक युवतियां सभी इतनी तादाद में चल रहे थे की दूसरा छोर नजर नहीं आ रहा था । कांग्रेस ने दावा किया की जिस तरह से कांग्रेस सरकार चला सकती है दूसरी कोइ पार्टी नहीं चला सकती । लोग विकास के नाम पर वोट देंगे, बदलाव को वोट देंगे । संगीत की धुन पर मस्ती में चल रहा यह जनसैलाब कांग्रेस को उत्साहित कर रहा था। कांग्रेस के बड़े बड़े नेता बेशक कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे है लेकिन वज़ीर पुर में इसका कोइ असर नजर नहीं आ रहा । कांग्रेस की रैली और रोड शो में ऐसी ही भारी भीड़ जुट रही है। कांग्रेस इसे अपने वोटरों की घर वापसी बता रही है । वज़ीर पुर वार्ड में कांग्रेस के इस रोड शो में उमड़ी भीड़ को वोटों में तब्दील करना कांग्रेस के लिए ज्यादा बड़ी चिंता भी नहीं है। वजह दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है, जिसका रुख कांग्रेस को अपनी और मोड़ना है जिसके लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है और इस संघर्ष का परिणाम इस रूप में सामने आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments