Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधनवविवाहित पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवविवाहित पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/g3N-L-mMfL8″]https://youtu.be/g3N-L-mMfL8[/bs-embed]

इस संगीत और फिल्म के दृश्य को देख कर आपको शाहरुख़ खान की फिल्म ‘डर’ की याद जरूर आई होगी। लेकिन दिल्ली के रोहिणी में इस काल्पनिक कहानी का वास्तविकता से सम्बन्ध आपको हैरान कर देगा। घटना पिछले महीने की है जब दिल्ली दर्पण टीवी पर हमने आपको दिखाया था की किस तरह रोहिणी सेक्टर पाँच में रहने वाले पियूष पर कोई अज्ञात शख्स दो बार जानलेवा हमले करता है। दोनों हमले देशी कट्टे से किये गए थे। हमले के बाद से ही नवविवाहित पियूष और उसका परिवार दहशत में था। न किसी से कोई दुश्मनी , न कोई झगड़ा या विवाद, ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था की आखिर कौन है जो इनके जान के पीछे पड़ा है। पुलिस के लिये ये एक ब्लाइंड केस था , लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए विजय विहार की पुलिस टीम ने छानबीन जारी रखी। और जब सच्चाई सामने आई तो मामला एक तरफ़ा प्यार का निकला। दरअसल एक तरफ़ा प्यार की ये कहानी साल 2012 से ही शुरू हो गई थी जब आरोपी विवेक अग्रवाल ने पियूष की पत्नी को पहली बार देखा और एक तरफ़ा प्यार कर बैठा। दीवानगी का जूनून ऐसा की वो ईरा को बिन बताये उसका पीछा किया करता। ईरा को इसकी भनक तक नहीं लगती , लेकिन फ़ोन नम्बर मिलने के बाद विवेक उसे मैसेज और कॉल कर के परेशान भी किया करता था। बाइट — ऋषिपाल, डीसीपी रोहिणी जब 2016 में ईरा और पियूष की शादी हो गई तभी से विवेक अग्रवाल का एक तरफ़ा प्यार पागलपन की उस हद तक पहुँच गया की उसने पियूष को रास्ते से हटाने के लिये उसकी हत्या तक की योजना बना ली। पाँच साल के एक तरफ़ा प्यार ने विवेक को इस जोड़े का जानी दुश्मन बना दिया और अब वो पुलिस की गिरफ्त में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments