Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeअपराधरोहिणी में एसीड अटैकर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

रोहिणी में एसीड अटैकर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

[bs-embed url=”https://youtu.be/NMVSIm3bp98″]https://youtu.be/NMVSIm3bp98[/bs-embed]

रोहिणी जिला की पुलिस टीम ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसकी बदले की आग 14 साल बाद भी ज़िंदा है और अपने दुश्मन का चेहरा एसिड से जलाने के बाद भी इसे चैन नहीं मिला। बदले की ये सनसनीखेज़ कहानी दहला देने वाली है। अपने दुश्मन का चेहरा एसिड से जलाया , लेकिन फिर भी उसकी जान बच गयी। अब इस एसिड अटैक पीड़ित की जान लेने तरह साल बाद फिर से लौटा इसका जानी दुश्मन। जी हाँ , ये सनसनीखेज़ कहानी है आरोपी सुरेश और मनोज के बीच शक की वजह से पैदा हुई दुश्मनी की। साल 2004 में सुरेश को शक हुआ की मनोज के उसकी पत्नी के साथ सम्बन्ध हैं , फिर क्या था — उसने मनोज को एक दर्दनाक मौत देने का फैसला कर लिया। पहले तो उसने सोते हुए मनोज के चेहरे पर तेज़ाब उड़ेल दिया, मनोज का चेहरा तेज़ाब की वजह से बुरी तरह झुलस गया लेकिन उसकी जान बच गई। ये बात जब हाल में सुरेश को पता चली तो उसके बदले की आग एक बार फिर जाग उठी और इस बार सुरेश ने मनोज की हत्या गोली मार कर करने का फैसला किया। वहीँ पीड़ित मनोज का कहना है की उसके सुरेश की पत्नी से कोइ सम्बन्ध नहीं थे। मनोज ने सुरेश को उधार पैसे दे रखे थे जिसे वो चूका नहीं पा रहा था और यही वजह थी की सुरेश उसकी जान लेना चाहता था। साल 2004 से बवाना थाने में सुरेश के ऊपर हत्या का मामला दर्ज है लेकिन पिछले तरह साल से सुरेश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। बहरहाल पुलिस ने सुरेश को एक देशी पिस्तौल और ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शक की एक सुई ने दो दूर के रिश्तेदारों को जानी दुश्मन बना दिया। मनोज की ज़िन्दगी तबाह हो गयी और सुरेश अब सलाखों के पीछे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments