Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअन्यभारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता बर्दाश्त नहीं

भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता बर्दाश्त नहीं

[bs-embed url=”https://youtu.be/MnHLv_sqgLM”]https://youtu.be/MnHLv_sqgLM[/bs-embed]

‘ना’ पाक देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले पर बरसाये जा रहे ये जूते, फूंका जा रहा ये पुतला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये जा रहे नारे। ये नजारे, दिल्ली के हैदरपुर का है। ये भारतीय देशभक्त पाक सैनिकों के भारतीय सैनिकों से किये गये बर्बरता से बिफरे हुए हैं। प्रदर्शकारियों ने बुलंद आवाज में कहा कि सैनिकों के साथ बर्बरता बर्दाश्त करना मुश्किल है और देश के दो सैनिकों के बदले पाक के 100 सैनिकों को मार गिराना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में पाक सैनिकों ने पिछले दिनों भारतीय सैनिकों की हत्या कर क्षत-विक्षत हालत में भेजा था, जिसके बाद से इस घटना की पूरे देश में निंदा और विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार के कई मंत्री भी पाकिस्तान की इस क्रूरता का मूंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी मंशा जता चुके हैं। वहीं पाकिस्तान अपने बुजदिल करतुत से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि भारत अपने सैनिकों के साथ हुई इस बर्बरता का कैसे और क्या जवाब देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments