Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिआम आदमी पार्टी के डोनेशन में इज़ाफ़ा!

आम आदमी पार्टी के डोनेशन में इज़ाफ़ा!

[bs-embed url=”https://youtu.be/5mwdvfUshp0″]https://youtu.be/5mwdvfUshp0[/bs-embed]

भ्रष्टाचार को खत्म करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार खुद ही भ्रष्टाचार में फंसते नजर आ रही है। पार्टी के पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। वहीं पार्टी 7, 8 मई को करीब 2,34,290 रुपये के डोनेशन मिलने का दावा किया है। पार्टी के इस दावे को लेकर पार्टी के अप्रवासी भारतीय सेल के निष्कासित पूर्व सह-संयोजक और चंदा बंद सत्याग्रह के संयोजक डॉ मुनीश रायजादा ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के वेबसाइट से पिछले करीब एक साल की चंदे की सूची ही गायब है।  पार्टी का यह दिशा भ्रमित करने वाला कदम है। आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता से भ्रष्टाचार समेत कई गड़बड़ियों को खत्म करने के वायदे किये गये थे। लेकिन पार्टी के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार, फर्जी डिग्री, महिला शोषण समेत कई अन्य आरोप लगे हैं। कई मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा, तो कुछ को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी को मिल रहे चंदे पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पार्टी अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के आरोपों से कैसे निपट पाती है और क्या रुख अपनाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments