Saturday, July 27, 2024
spot_img
Homeअन्यफलों के पसंद से जानें व्यक्तित्व

फलों के पसंद से जानें व्यक्तित्व

[bs-embed url=”https://youtu.be/bpJ2LjQlxnQ”]https://youtu.be/bpJ2LjQlxnQ[/bs-embed]

अगर आपको किसी की पसंद-नापसंद, ज़िन्दगी के प्रति उसका नज़रिया और उसके व्यक्तित्व के बारे में जानना है और आप उससे सीधे-सीधे ये सब कुछ नहीं पूछ पा रहे हैं तो बस उससे उसका पसंदीदा फल पूछ लीजिये…आपका काम बन जाएगा…भई इतना तो आप कर ही सकते हैं…आइये अब आपको बताते हैं कैसे किसी का पसंदीदा फल बता सकता है उसकी personality के बारे में. फल ज्योतिष के अनुसार सेब पसंद करने वाले लोग उत्साही और खुश मिजाज होते हैं। आर्थिक मामलों में यह थोड़े लापरवाह होते हैं। इनमें बचत करने की प्रवृति कम होती है। इन्हें नए कपड़ों एवं संगीत का शौक होता है। ऐसे लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। संकट के समय धैर्य से काम लेते हैं। सेब पसंद करने वाले लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं, इसलिए इन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाता है। ये जिनसे प्यार करते हैं, उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके इस गुण के कारण दांपत्य जीवन खुशहाल होता है । जिस व्यक्ति को आम पसंद होता है, उन्हें बहलाना आसान नहीं होता। वह जिंदादिल होते हैं और उनमें नेतृत्व की योग्यता भरपूर होती है। यह अपनी पहचान खुद बनाना पसंद करते हैं। हर कदम सोच समझकर उठाते हैं और जल्दी किसी की बातों में नहीं आते हैं। यह किसी बात को लेकर अपने मन में एक बार जो अवधारणा बना लेते हैं, उससे डिगाना इन्हें कठिन होता है। अपने इस गुण के कारण ये जल्दी धोखा नहीं खाते हैं। इनका हृदय उदार होता है। जरूरमंदों की सहायता के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। व्यवसायिक जीवन में यह जितने कड़क होते हैं, पारिवारिक जीवन में उतने ही नरम रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनका व्यवहार बच्चों के जैसा होता है। केला पसंद करने वाले नर्म दिल होते हैं। ऐसे लोग काफी भावुक और धार्मिक प्रवृति के होते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यह अक्सर धोखा खाते हैं। कठिन परिस्थितियां आने पर यह जल्दी आत्मविश्वास खो देते हैं और घबरा जाते हैं, जिससे इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। प्यार के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। इनके इस स्वभाव के कारण दांपत्य जीवन में इन्हें अपने साथी से भी पूरा सहयोग और स्नेह मिलता है। अंगूर जिन्हें पसंद होता है, वह गर्म मिजाज के व्यक्ति होते हैं। कोई बात पसंद नहीं आने पर इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है, लेकिन इनका गुस्सा ज्यादा समय तक नहीं रहता है। यह काफी जोशीले और उत्साही होते हैं। जीवन के हर पल को उत्साह के साथ जीना पसंद करते हैं। इसलिए दोस्तों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। आपके दिल में किसी के लिए कोई गिला-शिकवा नहीं रहता है। खबूसरती आपको आकर्षित करती है। आप सुन्दर लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आपमें अधिक रूचि होती है। इसलिए दोस्तों में विपरीत लिंग वाले लोग ही अधिक होते हैं, जैसे लड़कों के दोस्तों में लड़कियां ज्यादा होती हैं, जबकि लड़कियों के अधिक लड़के दोस्त होते हैं। संतरा पसंद करने वाले दोस्ती ईमानदारी से निभाते हैं। फ्रूट एस्ट्रोलॉजी के अनुसार अगर आपको संतरा अधिक पसंद है तो आप शर्मीले स्वभाव के हो सकते हैं। आप होशियार और अक्लमंद होंगे। कोई भी काम आप धैर्य और समझदारी से करते हैं। जल्दबाजी में कोई काम करके अपना नुकसान कर लेना आपका स्वभाव नहीं होता है। किसी भी समस्या को बातचीत से सुलझाना आपको पसंद होता है। पपीता पसंद करने वालों को रोमांच पसंद आता है। जिन लोगों को पपीता पसंद आता है वह बहुत ही उदार और निडर स्वभाव के होते हैं। इन पर बुध का प्रभाव अधिक रहता है। इनमें तार्किक शक्ति भरपूर होती है। इनके इस गुण के कारण विपरीत लिंग के व्यक्ति इनकी ओर आकर्षित होते हैं। पपीता पसंद करने वाले लोगों को रोमांच काफी अच्छा लगता है। नई-नई जगह देखना, नये लोगों से मिलना इन्हें पसंद होता है। 7. अमरूद अमरूद पसंद करने वाले भाग्य के धनी होते हैं। अमरूद को धनु राशि के प्रभाव में माना जाता है, जिसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है। अमरूद पसंद करने वाले लोग बुद्घिमान होते हैं और पढ़ने-लिखने में रूचि होती है। ईश्वर के प्रति श्रद्घावान होते हैं, लेकिन किसी भी मान्यता को तर्क की कसौटी पर परखने के बाद उन पर विश्वास करते हैं। खाने-पीने के शौकीन होते हैं। जो लोग जीभ पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं, उन्हें मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है।ब्लड प्रेशर, लीवर, डायबिटीज एवं अर्थराईटस नामक रोग इन्हें हो सकता है। झुककर चलने की इनमें आदत होती है। इनमें प्रबंधन की भी योग्यता होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments