Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeराजनीतिसुल्तानपुरी के स्लम बस्ती पहुंचे मनोज तिवारी

सुल्तानपुरी के स्लम बस्ती पहुंचे मनोज तिवारी

[bs-embed url=”https://youtu.be/ii1CrFFHSl0″]https://youtu.be/ii1CrFFHSl0[/bs-embed]

दिल्ली में भाजपा ने निगम चुनाव में जीत का परचम लहराया तो सारा श्रेय अंततः मनोज तिवारी के मजबूत कंधों पे पड़ा। अब जीत का ये परचम लिए सांसद महोदय पहुँच गए हैं बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी की स्लम कॉलोनी में जहाँ इनके साथ भाजपा विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता के साथ भाजपा समर्थक भी दिखे। एक 8 बाई 8 के किराये के कमरे में इनका दोपहर का भोज पहले से ही तैयार था। मानो सुदामा की कुटी में कृष्ण भगवन पधार चुके होँ। नाश्ते के बाद दाल भात और चोखा का लुत्फ़ उठाया गया और फिर पुनः सेवा प्रदान करने का आश्वासन देकर निकल पड़े सांसद महोदय अपने नए दौरे की तरफ। हम इनकी तुलना फिलहाल राहुल बाबा से नहीं कर रहे क्योंकि उन्हें दिल्ली कभी रास आयी ही नहीं उन्हें तो up का ही भोजन ख़ासा पसंद आता है। तिवारी जी ने कहा की अगर दिल्ली को साफ सुथरा रखना है तो cm साहब की अहम् भूमिका जरुरी है चुंकि mcd का फण्ड स्लम इलाके में नहीं लग सकता। गौरतलब है की दिल्ली में एक बहुत बड़ा तबका स्लम इलाके में अपना गुजर बसर करता है। अब देखना ये होगा की भाजपा इन्हें कितना और कब तक राहत दे पाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments