Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeराजनीतिबीजेपी प्रत्याशी के लिए केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह ने मांगे वोट

बीजेपी प्रत्याशी के लिए केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह ने मांगे वोट

[bs-embed url=”https://youtu.be/zv9uKFk7UbM”]https://youtu.be/zv9uKFk7UbM[/bs-embed]

दिल्ली के बवाना विधानसभा चुनाव में अब चार दिन शेष हैं , ऐसे में भाजपा के समर्थन में यहाँ व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंदर सिंह ने बवाना विधानसभा में कई गाँवों में जनसभाओं को सम्बोधित किया जिसमें भारी भीड़ देखी गई। भाजपा के शीर्ष नेताओं का मानना है की लोग भाजपा प्रत्याशी वेदप्रकाश की पुरानी गलतियों को दरकिनार करते हुए भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों के पक्ष में वोट करेंगे। दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का प्रभाव अब भी कायम है और उनके अनुयायी के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शौकीन ने भी जनता से भाजपा और दिवंगत नेता साहिब सिंह वर्मा की नीतियों को याद करते हुए वोट करने की अपील की। बवाना के नांगल ठाकरान वार्ड में आने वाले गाँवों में भाजपा के समर्थन में लोग खुल कर आते दिख रहे हैं क्योंकि यह क्षेत्र भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में देखने वाली बात होगी की 23 अगस्त को मतदान के बाद परिणाम किसके पक्ष में रहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments