Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यपंद्रह अगस्त की पंद्रह कहानियां

पंद्रह अगस्त की पंद्रह कहानियां

[bs-embed url=”https://youtu.be/00dGSR4GIJc”]https://youtu.be/00dGSR4GIJc[/bs-embed]

 

15 अगस्त, 15 कहानियां

  1. पाकिस्तान14 अगस्त को आजाद हुआ था और भारत 15 अगस्त को।
  2. आजादी एक दिन में नहीं बल्कि बरसों संघर्ष करने के बाद मिली। आजादी के लिए पहला बलिदान1857 में दिया गया।
  3. 14 अगस्त की मध्यरात्रि को नेहरू ने एक भाषण दिया था‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी‘. इसे पूरी दुनिया ने सुना लेकिन महात्मा गांधी ने नही.. क्योंकिं वो9 बजे सोने चले गए थे।
  4. भारत15 August को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन ये हमारा राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया.
  5. 15अगस्त1947 को, पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था लेकिन गांधी जी इसमें शामिल नहीं हो पाए, क्योकिं वो इस समय कलकत्ता में हिंदु-मुस्लिम दंगे को रोकने में लगे थे।
  6. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा15 August तक नहीं थी। ये 17 Augustको रेडक्लिफ लाइन के रूप में खींची गई।
  7. अमेरिका को आजाद हुए240 साल हो चुके हैं लेकिन भारत को सिर्फ 70 साल।
  8. हर स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं लेकिन1947 में ऐसा नहीं हुआ। नेहरु जी ने 16 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया।
  9. आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन करके गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। फिर19 दिसंबर 1961 को भारतीय फौज ने गोवा पर कब्जा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया।
  10. 15अगस्त1947 को, 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था और सोने का भाव 88 रुपए 62पैसे प्रति 10 ग्राम था.

आजादी के अलावा 15 August और किन मायनों में खास हैं।

  1. 15 August, के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई थी।
  2. 15 August 1972, को भारत में डाक पिन की शुरूआत की गई थी। यह छे अंको का नंबर होता हैं।
  3. 15 August 1982, को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
  4. 15 August, भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस हैं। दक्षिण कोरिया जापान से15अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आज़ाद हुआ।
  5. अब सवाल ये उठता हैं कि आखिर भारत को15 August 1947 को रात 12 बजे ही आजादी क्यों मिली ?

भारत के पंद्रह अगस्त को ही आजाद होने की पीछे एक वजह है भारत को किसी भी दिन आजाद किया जा सकता था, लेकिन भारत में अंग्रेजी सरकार के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन देश को 15 अगस्त को ही आजाद घोषित करने का निश्चय किया। ऐसा इसलिएक्योकिं इसी दिन ठीक दो वर्ष पहले यानि 15 अगस्त, 1945 को जापान ने खुद को मित्र देशों के सामने समर्पित किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments