Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeराजनीतिवृक्षारोपण कर विजेंद्र गुप्ता ने मनाया 54वां जन्मदिन

वृक्षारोपण कर विजेंद्र गुप्ता ने मनाया 54वां जन्मदिन

[bs-embed url=”https://youtu.be/FyfbduOQBDo”]https://youtu.be/FyfbduOQBDo[/bs-embed]

 

ये नजारे हैं, रोहिणी विधानसभा के विधायक विजेंद्र गुप्ता के 54वें जन्मदिन का। 14 अगस्त 1963 को दिल्ली में जन्मे विजेंद्र गुप्ता भी इस अवसर पर ब्लड डोनेट और पेड़ लगाकर अपने इरादे साफ जाहिर कर दिये। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में करीब 10,000 पेड़-पौधे लगाने का ऐलान भी किया। इतना ही नहीं लोगों से अपील की कि बच्चों के जन्म पर पेड़ अवश्य लगाएं। वहीं इस अवसर पर वार्ड नंबर 59 के बीजेपी पार्षद आलोक शर्मा ने कहा कि अक्सर लोग पेड़ तो लगा देते हैं। और उसकी देखभाल पर्याप्त नहीं कर पाते। लेकिन उनके वार्ड में जो पेड़ लगाये जा रहे हैं। की पर्याप्त सुरक्षा और पूरी देखभाल की जाएगी। जन्मदिन के अवसर पर रोहिणी विधायक व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पेड़ लगाये हैं। लोगों से बच्चों के जन्म पर पेड़ लगाने की अपील की है। वहीं क्षेत्र के पार्षद आलोक शर्मा पेड़ों की सुरक्षा और व्यवस्था का एलान भी करते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि विजेंद्र गुप्ता और आलोक शर्मा की पहल को जनता का कितना साथ मिलता है और दिल्ली कितनी हरी भरी रहती है।

दिल्ली दर्पण टीवी के कैमरामैन नवीन कुमार के साथ विद्या नन्द मिश्रा की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments