Saturday, May 18, 2024
spot_img
Homeअपराधफरीदाबाद में दंपत्ति ने की ख़ुदक़ुशी

फरीदाबाद में दंपत्ति ने की ख़ुदक़ुशी

[bs-embed url=”https://youtu.be/Hpw55iVgvcE”]https://youtu.be/Hpw55iVgvcE[/bs-embed]

फरीदाबाद के सद्पुरा इलाके में पति-पत्नी के बिच किसी बात को लेकर हुई छोटी सी कहासुनी ने इतना बड़ा रूप ले लिया जिसके चलते दोनों ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी को दो साल भी पूरे नहीं हुए थे और उनकी एक 7 महीने की बेटी भी है। लेकिन सवाल ये है कि दोनों ने मरने से पहले उस मासूम के बारे में भी नहीं सोचा की आखिर उनके चले जाने के बाद उसका सहारा कौन होगा। परिजनों के मुताबिक दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली और उसी की वजह से गौरव ने घर पर फोन किया और पापा से कहा कि मैं भी पत्नी के साथ ही जा रहा हूँ। जिसके बाद सुबह गौरव का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। वहीं पुलिस की माने तो उन्हें रात करीब दो बजे कंट्रोल रूम से जानकारी मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की लक्ष्मी नाम की महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने महिला का शव बरामद किया तो कार्यवाही की लेकिन सुबह होते ही उसे सुबह पेड़ से एक युवक के लटके होने की खबर मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments