Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यभव्य शोभायात्रा के साथ रामलीला का समापन

भव्य शोभायात्रा के साथ रामलीला का समापन

[bs-embed url=”https://youtu.be/3OT9tBRkjwM”]https://youtu.be/3OT9tBRkjwM[/bs-embed]

अशोक विहार-यश गोयल

त्रेता युग से कलयुग तक आज भी लोग विजयदशमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाते है। रावण, कुम्भकरन और मेघनाथ के पुतलो का दहन बुराई पर अच्छी के जीत का प्रतीक है। ऐसा ही द्दृश्य अशोक विहार फेज -1 की अशोक विहार रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में भी देखने को मिला। पहले नवरात्रे से शुरू हुई रामलीला में पुतलो के दहन के बाद विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया और उसके बाद भरत मिलाप के साथ रामलीला का समापन किया गया। हज़ारों की तादाद में लोग रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतलो का दहन देखने के लिए आए । कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ दिल्ली पुलिस और पूर्व विधायक डॉ महेंद्र नागपाल भी जनता का नेतृत्व करते हुए जनता में व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते हुए नज़र आए असत्य पर सत्य की जीत के इस पर्व पर डॉ महेंद्र नागपाल ने जनता को बधाई दी और सन्देश भी दिया।क्षेत्र के निगम पार्षद योगेश वर्मा ने ख़ास बातचीत में बताया कि इस बार आयोजन में कही से भी कोई चूक नहीं दिखी। सभी ने अपना कार्य बहुत अच्छे से निभाया। सुप्रभात क्लब के प्रेजिडेंट विपिन आहूजा ने भी सभी को बधाई दी। पुतला दहन के बाद विशाल शोभा यात्रा में करीब 17 संस्थाओ ने अपनी झाकियों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। झाकियों में राम झांकी अलावा भगवान शिव -पारवती, कृष्ण , बलराम , हनुमान आदि झाकियां भी मौजूद थी। विजयदश्मी पर सिर्फ रावण का दहन नहीं बल्कि समाज की कुरीतियों का भी अंत होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments