Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeअपराधसामने आया अंकित की हत्या वाला वीडियो

सामने आया अंकित की हत्या वाला वीडियो

दिल्ली – पिछले हफ्ते दिल्ली में  हुए अंकित सक्सेना हत्याकांड में  14 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है।ये वीडियो उस वक्त का है जब अंकित को बेरहमी से मारा जा रहा है।इस वीडियो में अंकित की मां अपने बेटे की हत्या को देखकर तमाशबीन बने लोगों से अंकित को बचाने के लिए बार बार मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रही हैं।इस वीडियो को पुलिस ने  कब्जे में ले लिया है और जांच  की प्रक्रिया जारी  है। लेकिन , इस  वीडियो में अधिकतर हिस्सा धुंधला है और इस विडियों में  भीड़ भी  दिखाई दे रही है। वीडियो में ‘मार डाल.. मार डाल..’ की आवाज  भी साफ सुनाई दे रही है और चीखों  की आवाजें भी  साफ सुनी जा सकती हैं।पुलिस का कहना है कि वीडियो में सुनाई दे रही आवाज आरोपियों की है. वो अंकित से पूछ रहे हैं कि बता “लड़की कहां है”। इसके बाद अंकित की आवाज आती है “मुझे क्या पता”। इसके बाद अंकित की मां वीडियो में दौड़ते हुए दिखाई देती है।इस वीडियो के पहले एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कत्ल से कुछ देर पहले अंकित सड़क के किनारे टहलते हुए दिखाई दे रहा था।रात तकरीबन 8 बजकर 5 मिनट पर अंकित की किसी से फोन पर बात चल रही थी। बताया जा  रहा है कि अंकित उस समय उसी लड़की से बात कर रहा था जिसकी वजह से ये पूरा मामला हुआ।बता दें कि राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में गुरुवार की देर शाम सरेआम एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया।भीड़भाड़ वाले बाजार में चार लोगों ने घेरकर एक युवक की चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी। बाद में मामला प्रेम प्रसंग का निकला।दरअसल, मृतक युवक का नाम अंकित था।उसकी उम्र करीब 23 साल थी। उसका एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। लड़की के माता-पिता इस बात खासे नाराज थे। अब इस वारदात के बाद लड़की भी अपने घरवालों से अपनी जान को खतरा बता रही हैरघुवीर नगर के आरजी फ्लैट में रहने वाले अंकित और उक्त लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे, जिसके चलते अंकित की हत्या कर दी गई।हत्या का आरोप लड़की के घरवालों पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments