Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeअपराधरोहिणी में फांसी पर लटकी 12वीं की छात्रा

रोहिणी में फांसी पर लटकी 12वीं की छात्रा

जुर्म-  दिल्ली के रोहिणी जिले में अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में 12वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर आस-पास रहने वाले कुछ लड़को पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पड़ोस के लड़के उसे जीने नहीं देते, हर वक्त पीछा करते है इसलिए वह खुदखुशी कर रही है। हालांकि छात्रा ने नोट में किसी का नाम नही लिया है। यही वजह है कि सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने पास के ही एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है। परिजनो के अनुसार पड़ोस का एक लड़का काफी वक्त से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। परिजनों ने  कहा कि लड़का उनकी लड़की को पुलिस मे भर्ती कराने के लिए कसरत करवाने के बहाने गलत काम करने कि कोशिश करता था। वहीं लड़की गरीब दुकानदार की बेटी थी और आरोपी लड़का गांव के दबंग परिवार से है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की  तफ्तिश मे जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments