Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeमनोरंजनNSP में Sunil Grover ने भी किए लाल बाग के राजा के...

NSP में Sunil Grover ने भी किए लाल बाग के राजा के दर्शन

लाल बाग के राजा के मुम्बई में दर्शन ना कर पाने वाले लोगों को  दिल्ली में ही लाल बाग के राजा के दर्शन करवाने के पावन उद्देश से चार साल पहले शुरु की गई ट्रस्ट लाल बाग का राजा ट्रस्ट के तत्वाधान में इस साल भी गणेश महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया जा रहा है।

नेताजी सुभष प्लेस में लगे लाल बाग के राजा के इस पाण्डाल में प्रवेश के साथ ही आपको अनुभव होगा जैसे कि आप मुम्बई में लाल बाग वाले राजा के दर्शन कर रहे हैं। शानदार भक्ति संगीत और धूम के साथ ये महोत्सव लोगों को भारी संख्या में  अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फिल्म, राजनीति और व्यवसाय से जु़ड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इसमें शिरकत की है।  इसी कड़ी में 20 सितम्बर को डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से मशहूर और आने वाली नई फिल्म पाटाखा की कास्ट सुनील ग्रोवर के साथ सान्या मल्होत्रा, राधिका मादान, फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज, फिल्म के प्रड्यूसर अजय कपूर जैसी बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments