Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeराजनीतिManohar Lal Khattar ने BJP कार्यकर्ताओं के ऊपर की फूल की बारिश

Manohar Lal Khattar ने BJP कार्यकर्ताओं के ऊपर की फूल की बारिश

कार्यकर्ताओं पर बरसाते फूल, और ये महौल ये नजारा है फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की अनाज मंडी का है जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्वागत एवं सम्मान समारोह में पहुंचे हैं। मंच पर चढ़ने से पहले मुख्यमंत्री पूरे पांडाल में घूमें और कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते दिखे ।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में किसी मंत्री और  विधायक का नाम नहीं लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 70 से अधिक सीट जीतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा जब कोई पार्टी मैदान में आएगी तभी यह कहा जा सकेगा कि उनका मुकाबला किससे रहने वाला है। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में हुए अग्नि कांड पर भी अफसोस व्यक्त किया साथ ही जल्द ही मामले की रिपोर्ट सौंपने की बात कही ।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ये भी कहने से नहीं चूके की अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देना केवल भारतीय जनता पार्टी की ही परंपरा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments