Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeराजनीतिकिराड़ी में आशियानों में दरार, डर में कट रही है रातें|

किराड़ी में आशियानों में दरार, डर में कट रही है रातें|

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी
19 अगस्त 2020

किराड़ी | नई दिल्ली | दिल्ली में मानसून ने दस्तक क्या दी | दिल्ली की राजनीती की पोल खुलने लगी| कभी दिल्ली का मिंटो ब्रिज की तस्वीरें वायरल हुई, तो कभी दिल्ली का कराला, कभी बेगमपुर, कभी मंगोलपुरी में जलभराव की तस्वीरें वायरल हुई | लेकिन दिल्ली का एक क्षेत्र ऐसा भी है जो ज्यादातर पानी पानी ही रहता है |

लगातार बारिश की वजह से पड़ने लगी दरार

किराड़ी एक ऐसा क्षेत्र है| जहाँ हर घर के सामने जलभराव की समस्या रहती है लेकिन किराड़ी के लोगों को अब एक नई समस्या से लड़ना पड़ रहा है| यह समस्या है लोगों के आशियाने में दरार पड़ने लगी है| यह दरारे इतनी ज्यादा है की लोग अब घर में रहने से डरने लगे है| लोग दरारों की फोटो और अप्लीकेशन लेकर स्थानीय विधायक और निगम पार्षद के दफ्तरों के चक्कर तो काट रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है|

स्थानीय लोगों ने अपने नेताओं से की गुज़ारिश

स्थानीय लोगों ने अपने नेताओं से यह गुजारिश कर रहे हैं कि उनकी आशियाना में जो दरारें पड़ने लगी है| उसका कारण क्या है इसकी जांच की जाए| लेकिन लगता है नेता और प्रशासन किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं|

लोगों ने बताया कि काफी समय से यहां की नालिया साफ नहीं होती इसके अलावा जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है| जिसकी वजह से बारिश होने के कारण जमीन धंसने लगती है और अब हम लोग इस डर में जी रहे हैं कि किसी भी वक्त हमारा मकान भरभरा कर गिर सकता है|
लोगों ने बताया कि वह शिकायत लेकर विधायक के दफ्तर में भी गए| विधायक ने कहा कि 2 घंटे के अंदर हमारी टीम आकर जांच करेगी लेकिन विधायक की तरफ से कोई भी टीम जांच करने के लिए नहीं आई|

लोग घर बेचने को हुए मज़बूर

परेशान होकर जब लोग शिकायत लेकर निगम पार्षद के पास पहुंचे निगम पार्षद ने कहा कि आप अपने मकान खाली कर एमसीडी के स्कूल में शिफ्ट हो जाए| लेकिन लोगों ने कहा कि हम एमसीडी के स्कूल में शिफ्ट नहीं हो सकते क्योंकि हमारे घर का सामान हमारे घर में है| खाना बनाने का सभी सामान घर में है एमसीडी स्कूल में हमें क्या सुविधा मिल पाएगी|

हम लोगों को इंतजार है कि कम से कम डीएम ऑफिस से ही घरों में दरार पड़ने के कारण की जांच हो सके|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments