Friday, May 10, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़पानी को लेकर भाजपा का केजरीवाल पर हमला

पानी को लेकर भाजपा का केजरीवाल पर हमला

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।। दिल्ली में पानी को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। भाजपा ने दिल्ली सरकार पर पानी की किल्लत के आरोप लगाए है। पानी की समस्या को लेकर प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल खुद तो जापानी कंपनी के आरओ का पानी पी रहे हैं और दिल्ली की जनता को अमोनिया युक्त जहरीला पानी पीने को मजबूर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री दिल्लीवासियों को जहर बांट रहे हैं जो लंग्स किलर, किडनी किलर है और कई जानलेवा बीमारियों को न्योता देता है।प्रेस वार्ता के दौरान घरों में आ रहे गंदे पानी का वीडियो भी दिखाया गया और साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल के 2014 और 2019 के बयानों को दिखाया गया, जहां विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह कई बार दिल्ली को 24 घंटे साफ पानी आपूर्ति और यमुना को स्वच्छ बनाने का वादा करते नजर आ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों को सर्दी के मौसम में भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। प्रीत विहार, मयूर विहार, वसंत विहार, जैसे कई पॉश इलाके हैं जहां साफ पानी आना चाहिए था लेकिन पीने के पाइप से नाली का गंदा पानी आ रहा है।

सीमापुरी, नंद नगरी, पटेल नगर, कोंडली, मदनगीर, मंगोलपुरी, नजफगढ़ के तमाम इलाके, ग्रामीण इलाके जहां पाइपलाइन ही नहीं है, वहां पर भी टैंकरों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि 60.70 प्रतिशत पानी के टैंकर कभी गरीबों तक नहीं पहुंचते हैं बल्कि इंडस्ट्रीज में पहुंचते हैं और कई ऐसे घोटाले भी समय.समय पर उजागर हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments