Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश में भी होगा व्यवस्था परिवर्तन: शिवचरण गोयल

उत्तर प्रदेश में भी होगा व्यवस्था परिवर्तन: शिवचरण गोयल

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

लखनऊ।। आम आदमी पार्टी के विधायक व लखनऊ के प्रभारी शिवचरण गोयल की मौजूदगी में लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा में व मलिहाबाद तहसील के मॉल ब्लॉक के निकरोजपुर में सदस्यता समारोह का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे सैकड़ों को विधायक गोयल ने टोपी व पटका पहना कर “आप” की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम में विधायक गोयल ने सभी को कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जब दिल्ली के मोती नगर विधानसभा में CCTV कैमरे, वाई-फाई , मोहल्ला क्लीनिक आदि लग सकते है तो सरोजनी नगर के क्षेत्र में ऐसा क्यों नहीं हो सकता? अब दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी बिजली,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी।

हमें घर-घर जा कर लोगों को दिल्ली के मॉडल को बताना होगा की अगर दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रन्तिकारी बदलाव आ सकता है तो उत्तर प्रदेश में भी शिक्षा का स्तर सुधर सकता है। वही सरोजनी नगर  विधानसभा आप के प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहाँ की आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचना ही हमारा कर्त्तव्य है। 

कार्यक्रम में सरोजनी नगर विधानसभा के अध्यक्ष महेश पनौदा, अनित रावत प्रदेश सचिव CYSS, शिव कुमार विधानसभा सदस्य, राकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष व्यपार प्रकोष्ट, भरत  लाल सोनी सदस्य , विनय शुक्ला सदस्य, व  कमलेश सिंह उपाध्यक्ष आदि मुजूद थे। इसी के आगे अफरोज आलम जिला महासचिव आप, अजय गुप्ता जिला संगठन अध्यक्ष, हरी ओम ब्लॉक अध्यक्ष, ताबिश खान विधानसभा अध्यक्ष आदि भी उपस्थित थे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments