Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए नजरबंद , 'आप' के विधायक ने लगया भाजपा...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए नजरबंद , ‘आप’ के विधायक ने लगया भाजपा पर आरोप

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई  दिल्ली।।  कृषि कानूनों के विरोध में 13 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 8  दिसंबर को भारत बंद किया। उधर, मोती नगर के विधायक शिवचरण गोयल ने आरोप लगाते हुए कहां की भारत बंद से डरी भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद किया गया।

दिल्ली के सभी विधायक और आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे, लेकिन केंद्र की बीजेपी के इशारों पर दिल्ली पुलिस ने बैरिगेड लगा कर हमें अंदर जाने से रोका और आनन् -फ़ानन में और अधिक पुलिस बल बुलाकर सभी लोगों  को गिरफ़्तार कर के जेल में डाल दिया जाता है। ये कैसी तानाशाही है जो दिल्ली के मुख्यमंत्री को घर में  ही जेल बना कर उनको नजरबंद कर दिया जाता है।

उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा किसानों और केजरीवाल से परेशान है। केजरीवाल किसानों से मिलने सिंघु बॉर्डर गए तो भाजपा बेचैन हो गई। सिंघू बॉर्डर पर किसानों से मिले CM ने कहा था कि हम ‘सेवादारों’ की तरह उनकी सेवा करेंगे और उनका समर्थन करेंगे। सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद से ही केजरीवाल को घर में नजरबंद कर रखा गया।

भाजपा को डर है कि केजरीवाल भारत बंद के समर्थन में उतर आएंगे और किसानों से बात करेंगे। भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से कुछ नहीं कहा, क्योंकि दोनों मिलकर किसानों को राष्ट्र विरोधी घोषित करना चाहते हैं। ताकि किसानों के जन आंदोलन को किसी ना किसी तरीके से ख़त्म किया जा सके। सभी लोगों ने बीजेपी के मुर्दाबाद के नारे लगाए और आरोप लगाया की ये सारा षढ़यंत्र  केंद्र की भाजपा सरकार  के इशारों पे किया जा रहा है। किसानों के समर्थन में मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments