Saturday, May 11, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली एनसीआर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी , तापमान गिरने से ठिठुरते...

दिल्ली एनसीआर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी , तापमान गिरने से ठिठुरते दिखे लोग

खुशबु काबरा, संवाददाता

दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, उसी के साथ एनसीआर में भी ठंडी हवाओ का प्रकोप जारी हैं, जिसके चलते आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। शीतलहर लहर की रफ़्तार में भी तेजी महसूस की जारी हैं। जिसके चलते आने-जाने वाली गाड़ी-घोड़े चलाने वाले लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। अधिक कोहरा होने की वजह से लोगों को दिखाई ना देने पर कई जगह सड़क हादसे भी हो जाते हैं, जिसके चलते कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी हैं। मौसम बिगड़ने के कारण लोग अपने घरों में ही रहना ठीक समझ रहे हैं।

आपको ये भी बता दें की लोग पहले से ही कोरोना से घबराए हुए हैं और अब ज़्यादा बारिश होने की वजह से लोगों में बीमार होने का डर भी बना हुआ हैं।  बूंदाबांदी की वजह से मौसम लगातार करवट ले रहा हैं, जिसके चलते कोहरे की चादर ने आम जन-जीवन पर काफ़ी प्रभाव डाला और लोगों को ठिठुरने के लिए मज़बूर कर दिया हैं। घने कोहरे के कारण लोग दूपहर के समय भी अपनी गाड़ियों की बत्तियां जलाकर निकल रहे हैं जिसके चलते सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं।

अगले कुछ दिनों तक लगातार ठंड बढ़ने और शीतलहर रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। ठंड ने सबसे अधिक किसान, मज़दूर, बच्चे व बूढ़े लोगों को परेशान किया हैं। दिल्ली एनसीआर में बिन मौसम बरसात होने की वजह से किसानों को धान काटने में भी काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

तो अब देखना ये होगा की आखिर कब तक दिल्ली वालो को ठंड़ और बरसात से निजात मिलेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments