Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़आदर्श नगर -वरुण खारी बने जिला युथ कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष...

आदर्श नगर -वरुण खारी बने जिला युथ कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष से मुलाक़ात कर हुए सक्रीय 

-दिल्ली दर्पण संवाददाता 

आदर्श नगर। पूर्व छात्र नेता और एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव वरुण खारी को आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की युथ विंग अध्यक्ष बनाया गया है। वरुण खारी 2008 में सत्यवती कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष रहे है। इसके आवला 2012 में डूसू में उपाध्यक्ष भी रहे है। वरुण खारी को आदर्श नगर युथ जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर आदर्श नगर जिला अध्यक्ष हरि किशन जिंदल स्वागत किया है। हरि किशन जिंदल ने वरुण खारी को जिला की यूथ इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने पर भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष श्रीनिवास ऐवी , महासचिव भैया पवार और पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। श्री जिंदल ने कहा की वरुण खारी जैसे मेहनती और कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी देने से कांग्रेस मजबूर होगी। 

जिला युथ अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद वरुण खारी जिला अध्यक्ष हरिकिशन जिंदल से मिले। जिंदल ने वरुण खारी को शुभकामनाएं तो बधाई देते हुयी उम्मीद जाहिर की कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उस पर वे खरे साबित होंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे। 

कांग्रेस अब अपने छात्र नेताओं को यह जिम्मेदारी दे रही है की वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ें। ताकि कांग्रेस आने वाले समय में राष्ट्र के विकास की दिशा में युवाओं की भागीदारी और भूमिका का भी लाभ उठा सके। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments