Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeअपराधजहांगीरपुरी में 15 साल कि लड़की का हो रहा था बाल विवाह,...

जहांगीरपुरी में 15 साल कि लड़की का हो रहा था बाल विवाह, मौके पर पहुंची महिला आयोग की टीम

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली के महिला आयोग ने बाल विवाह रुकवाने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार जहांगीरपुरी इलाके में 15 साल की लड़की का धर्म परिवर्तन कर उसका विवाह किया जा रहा था। लेकिन मौके पर पहुँच कर महिला आयोग ने ये विवाह रुकवा दिया।

दिल्ली महिला आयोग ने जहांगीरपुरी इलाके में 15 साल की लड़की का धर्म परिवर्तन करा रहे विवाह को रुकवाया बता दें कि इस बारे में एक व्यक्ति ने आयोग को सूचना दी थी। आयोग की टीम गुरुवार दोपहर एक बजे अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। उनके साथ आयोग की सदस्य किरण नेगी और फिरदौस खान भी थीं। मौका-ए-वारदात पर लड़की रिश्तेदारों के साथ वहां मिली। उसने बताया कि वह 15 साल की है। लड़की की मां ने भी उसकी उम्र की पुष्टि की। लड़की की काउंसलिंग कर वहां से निकाला गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने लड़की के परिवार एवं इस कार्यक्रम में एकत्रित लोगों के बयान दर्ज किए हैं। लड़की को अब बाल कल्याण समिति के समक्ष आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया जाएगा।

लड़की आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती है। आयोग अब लड़की के पुर्नवास के लिए काम करेगा। स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि देश में अब भी लड़कियों का बाल विवाह हो रहा है। आवश्यकता है कि ऐसे आरोपियों को कठोर सजा सुनाई जाए। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments