Thursday, May 9, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस ने दी दस्तक

ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस ने दी दस्तक

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद गाजियाबाद के एक मरीज में येलो फंगस की पुष्टि हुई है। इलाज करने वाले डॉक्टर बीपी त्यागी ने बताया कि 45 वर्षीय मरीज पहले कोरोना संक्रमित हुए थे और वह डायबिटीज से भी पीड़ित हैं। 

ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए ओटी में सफाई चल रही थी, इसी दौरान जांच में पता चला कि मरीज येलो फंगस से भी संक्रमित हैं। फिलहाल मरीज की हालत में सुधार है। बताया गया कि इस बीमारी को म्यूकर स्पेक्टिक्स कहा जाता है।

बता दें कि येलो फंगस के इस मामले ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टरों के अनुसार यह ब्लैक और व्हाइट फंगस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यह इस हद तक खतरनाक हो सकता है कि मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments