Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरु होगा पौधारोपण अभियान, 18 लाख से ज्यादा...

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरु होगा पौधारोपण अभियान, 18 लाख से ज्यादा पौधें लगाने का लक्ष्य

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। आपको बता दे की विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण अभियान शुरु किया जाएगा। केंद्र सरकार ने दिल्ली को 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है जबकि दिल्ली सरकार 35 लाख पौधे लगाएगी। ये पौधे दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 10 की मात्रा कम करने के लिए सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से राजधानी में इस साल का पौधारोपण अभियान शुरु किया जाएगा। आगे उन्होने कहा कि राजधानी में छोटे पौधे भी लगाए जाएंगे। इस अभियान के दौरान औषधीय पौधों जैसे कढी पत्ता, नीम, आंवला, अर्जुन, सहजन, बेल पत्र, नींबू, तुलसी, एलोवेरा, बहेडा, जामुन, तुलसी और गिलोय का मुफ्त वितरण सरकारी नर्सरियों से होगा। अगले सप्ताह एक बैठक कर दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया जाएगा। 

इस पौधारोपण अभियान के बाद दिल्ली का हरित क्षेत्र 325 से बढ़कर 350 वर्ग कि.मी. हो जाने की उम्मीद है। पिछले साल केंद्र सरकार ने दिल्ली को 15 लाख का लक्ष्य दिया था लेकिन वन विभाग ने अपने लक्ष्य से दोगुने करीब साढे़ 32 लाख पौध लगाए थे। इनमें 13 प्रकार के औषधीय पौधों सबसे ज्यादा संख्या में लगाया गया था। यही नहीं, दिल्ली सरकार की नर्सरियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर बीते साल सैंकड़ों लोगों को औषधीय पौधे मुफ्त बॉटें गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments