Thursday, May 2, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़गूगल ने अपना दूसरा क्लाउड एरिया दिल्ली एनसीआर में किया शुरू

गूगल ने अपना दूसरा क्लाउड एरिया दिल्ली एनसीआर में किया शुरू

नेहा राठौर

दिल्ली सरकार से साझेदारी के बाद टेक जायंट गूगल ने शुक्रवार को भारत में अपना दूसरा गूगल क्लाउड एरिया बनाने की घोषणा कर दी है। इस गूगल क्लाउड एरिया का निर्माण दिल्ली एनसीआर में किया जाएगा, जो खासकर भारत के पब्लिक एरिया और पूरे एशिया में उपभोक्ता की सेवा करने के लिए गूगल का दूसरा सेटअप होगा। हालांकि कंपनी द्वारा इस पर किए गए निवेश की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस पर गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन का कहना कि हमने देखा है कि पिछले कुछ समय में भारत में गूगल क्लाउड सर्विस की मांग बढ़ी है। यही कारण हैं कि हम यहां क्लाउड एरिया  बनाना रहे हैं। इससे आने वाले सालों में देश के साथ लोगों का भी विकास हो सकेगा और भारत को इस नए इंफ्रास्ट्रक्चर से आपदा जैसी समस्याओं से निपटने में भी काफी मदद मिलेगी।

बता दें कि 2017 में गूगल का पहला क्लाउड एरिया मुंबई में लाइव किया गया था, जिसमें तीन अवेलेबिलिटी जोन को शामिल किया गया हैं। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में बनने वाला क्लाउड एरिया गूगल का एशिया प्रशांत में 10वां और वैश्विक स्तर पर 26वां सेटअप हैं। क्लाउड एरिया एक फिजिकल ज्योग्राफिक लोकेशन हैं, जहां सार्वजनिक क्लाउड रिसोर्सेज उपलब्ध होते हैं। इससे कस्टमर्स को भी काफी सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments