Saturday, April 27, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़हैदरपुर केनिगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने अपने वार्ड के स्कूल में किया...

हैदरपुर केनिगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने अपने वार्ड के स्कूल में किया झंडारोहण

नेहा राठौर

हैदरपुर के निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने आज यानी 13 अगस्त को अपने वार्ड के नगर निगम प्राथमिक विद्यालय EU ब्लॉक पीतमपुरा,HU ब्लॉक पीतमपुरा, उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, हैदरपुर, जे.जे. विद्यालय हैदरपुर में स्कूल के प्रिंसिपल, अध्यापक, पूरे स्कूल के स्टाफ तथा MCD अधिकारी और सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झंडारोहण किया। साथ ही इसके बाद उन्होंने सभी के साथ मिलाकर पौधारोपण भी किया।

बता दें कि इससे पहले 11 अगस्त को उन्होंने अपने वार्ड के HU व ग्रीन अपार्टमेंट, पीतमपुरा के सभी अधिकारियों, MCD अधिकारियों व RWA अध्यक्ष, पदाधिकारियों, ब्लॉक के वरिष्ठ लोगों के साथ निरीक्षण किया था। जिसमें सभी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। इतना ही नहीं इस दौरान ब्लॉक वासियों ने विकास कार्यों के लिए उनसे आग्रह भी किया था, जिसके बाद निगम पार्षद ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यों को करने का आदेश दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments