Saturday, May 4, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़रक्षा बंधन पर NRI भाई ने सेवा बस्तियों की बहनों से किया...

रक्षा बंधन पर NRI भाई ने सेवा बस्तियों की बहनों से किया वादा लिया,दिल्ली से स्लम बस्तियां करेंगे समाप्त

 -दिल्ली दर्पण ब्यूरो

 दिल्ली। विदेशों में बसे भारतीय मूल के सेवा भावी नागरिक अब यह महसूस करने लगे है कि भारत में स्लम बस्तियां होनी ही नहीं चाहिए। यह हमारे सिस्टम की नाकामी रही है जिसे दूर किया जाना चाहिए। और यह तभी हो सकता है जब स्लम बस्तियों में रहने वालों को अच्छे पक्के घर मिले ताकि उनका जीवन स्तर भी बेहतर बन सके। वे भी देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। ऐसी ही सोच है अमेरिका में बसे भारतीय मूल के कारोबारी और समाज सेवी करनैल सिंह की। अपनी इसी सोच और सपने को साकार करने का सपना पाले करनैल सिंह दिल्ली की स्लम बस्तियों में सेवाएं दे रहे है। इस रक्षा बंधन पर भी करनैल सिंह दिल्ली पहुंचे और सेवा बस्तियों की महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार स्वरूप सम्मान भी दिया। 

इसी कड़ी में करनैल सिंह दिल्ली के शालीमार बाग़ इलाके में भी सेवा बस्तियों की महिलाओं के बीच भी पहुंचे और उनसे राखी बंधवाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। शिव कृपा सत्संग मंडल संघ मंदिर में आयोजित रक्षा बंधन पर्व पर बड़ी संख्या में हर उम्र और वर्ग की महिलाएं विदेश से आये अपने इस भाई के लिए राखी और मिठाई लेकर पहुंची। करनैल सिंह इन सभी बहनों से राखी बंधवाई। किसी से उन्हें आशीर्वाद मिला तो किसी से स्नेह सम्मान मिला। करनैल सिंह ने सभी को साड़ियां उपहार स्वरूप दी तो बच्चों के लिए आशीर्वाद के रूप में सगन दिया। सभी अपने इस भाई को राखी बांधकर बेहद खुश और भावुक दिखी।

इस अवसर पर बोलते हुए करनैल सिंह ने दिल्ली दर्पण टीवी से अपने अनुभव और भाव सांझा करते हुए कहा की देश में जात -पात आमिर गरीब की खाई अंग्रेजों ने हमें लड़वाने के लिए पैदा की थी जिसे आज़ादी के बाद भी आगे बढ़ने दिया गया। मेरा मानना है कि की सेवा बस्ती होनी ही नहीं चाहिए। यह हमारी नाकामी है , हमारी सोच और योजनाओं की कमी थी की दिल्ली में आज इस तरह की स्लम बस्ती जिसे हम सेवा बस्ती कहतें है इतनी संख्या में बन गयी। इसी माहौल ने हमारे बीच भेदभाव और दूरियां पैदा कर दी।

रक्षा बंधन पर बुजुर्ग महिलाओं से मिले प्यार और बहनों के स्नेह से भावविभोर हुए करनैल सिंह ने कहा की इस देश से सेवा बस्तियां समाप्त हो और ये वंचित लोग भी अच्छे घरों में रहे , अच्छे कपडे पहने और अच्छा खाना खाएं यही उनका सपना है और यही उनका संकल्प है। करनैल सिंह को यकीन है की यह सपना भी पूरा होगा। इस दिशा में बहुत से पूरी योजना और इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ रहे है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments