Monday, May 13, 2024
spot_img
Homeअन्यसेवानिवृत्ति के दिन ही मिला कर्मचारियों को पांच-पांच लाख रूपये का चेक

सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला कर्मचारियों को पांच-पांच लाख रूपये का चेक

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन में आज एक समारोह के दौरान केशवपुरम जोन से सेवानिवृत्त हुए तमाम कर्मचारियों को 5-5 लाख रूपये का चेक देकर उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ दिया गया।


इस अवसर पर जोन के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार की निगमों के प्रति बेरूखी व्यवहार के कारण आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम आर्थिक तंगी से जूझ रही है और इसी कारण हम अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपनी नीतियों को योजनाबद्ध तरीके से लागू कर अपनी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार किया है जिससे आज निगम के सभी कर्मचारियों को प्रतिमाह हम समय पर वेतन दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंदिल्ली: शराब की सभी प्राइवेट दुकानें कल से हो जाएंगी बंद, क्या क्या होंगे बदलाव यहाँ समझिये।


श्री वर्मा ने आगे कहा कि इसी क्रम में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो रहा है, उसे खाली हाथ नहीं भेजा जायेगा बल्कि उन सभी को सेवानिवृत्ति के दिन ही पांच-पांच लाख रूपये का सेवानिवृत्ति लाभ दिया जायेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आये।


उपरोक्त सेवानिवृत्ति समारोह में जोन के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा के अतिरिक्त जोन की उपाध्यक्षा श्रीमती सीमा गुप्ता, उपायुक्त श्री विक्रम मलिक, सहायक आयुक्त श्री पी.के. सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश वधवा सहित डेम्स विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments