दिल्ली -एक तरफ़ा प्यार में सनकी आशिक ने की लड़की के घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या

-पुनीत गुप्ता , दिल्ली दर्पण 

बाहरी दिल्ली।  बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रोहिणी सेक्टर 27  में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मामला एक तरफ़ा प्यार का बताया जा रहा है। मामला शुक्रवार 22 अक्टूबर का है। मृतक लड़की 19 साल की इशरत 10 दिन पहले दिल्ली आयी थी। आगामी 10 नवम्बर को इशरत की शादी होनी वाली थी। लेकिन इससे पहले ही पड़ोस के रहने वाले श्याम नाम के युवक ने लड़की एक घर में घुसकर उसे चाकुओं से गोद दिया। बताया जा रहा है कि श्याम ने इशरत पर 8 बार चाकू मारे। गंभीर हालत में उसे रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहाँ आज उसकी मौत हो गयी। मृतका लड़की इशरत के पिता मोहमद कलीम, मौलाना मस्जिद में इमाम है। इस घटना के बाद से परिजन बेहद सदमें में है।

पुलिस ने आरोपी श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। श्याम जाना माना फुटबाल खिलाडी है और आजकल बेरोजगार है। मृतक लड़की के रिश्तेदारों और परिजनों का आरोप है कि श्याम ने अपने दोस्तों और परिजनों की शाह पर इशरत की निर्मम हत्या की है। श्याम को पुलिस ने मायापुरी से गिरफ्तार किया है। परिजनों के अनुसार श्याम के पास से पुलिस ने नगद 25 हज़ार रुपये भी बरामद किये है। ये पैसे श्याम के परिजनों ने उसे भागने के लिए दिए थे। इशरत के परिजनों ने इस हत्याकांड में श्याम को शह देने और उसे भागने में मदद देने वालों की खिलाफ भी करवाई की मांग की है। 


इशरत की ह्त्या का आरोपी श्याम 

इशरत के परिजनों ने कहा कि यह वारदात हिन्दू मुस्लिम का मुद्दा नहीं है। यह बदमाशी है, जो श्याम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की है।  परिजनों का कहना है कि इशरत श्याम को पसंद नहीं करती थी। यदि ऐसा होता तो वह शादी के लिए राजी नहीं होती। लेकिन श्याम इशरत से एकतरफा प्यार करता था। जैसे ही श्याम को पता चला कि इशरत की 10 नवम्बर को शादी तय हो गयी है तो वह उग्र हो गया। उसने धमकियाँ देने शुरू कर दी।

ईशरत के पिता मोहमद कलीम,

सूत्रों के अनुसार श्याम ने कहा था कि  यदि इशरत से उसकी नहीं हुयी तो किसी की भी नहीं होने दूंगा ” और उसने घर की सीढ़ियों पर ही इशरत को चाकुओं से ताबड़ तोड़ वार कर हमला कर दिया। तीन दिन हॉस्पिटल में इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


prediksi sgp link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi