Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeअन्यकिसानों की बारिश के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा देगी सरकार:...

किसानों की बारिश के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा देगी सरकार: अरविंद केजरीवाल

बबीता चौरसिया


दिल्ली। हर साल न जाने कितने ही किसानों की फसल बेमौसम की बरसात के चलते खराब हो जाती हैं। जिस कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार की अक्टूबर महीने की बारिश ने कई किसानों की फलस को नष्ट कर दिया है। दिल्ली में जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई हैं, उनके लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा हैं कि “जिन किसानों की फसलें बे-मौसम बरसात के कारण खराब हुई हैं। उनके साथ दिल्ली सरकार सदैव रही है और रहेगी। बर्बाद हुई फसलों के लिए सरकार उन्हें प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये मुआवजा देगी।”

ये भी पढ़ें  – भाजपा का झुग्गी वासियों के प्रति उमड़ा प्रेम या है चुनावी खेल


सरकार ने 2015 में भी किसानों को फसलों के नुकसान पर मुआवजा दिया था, और इस साल भी बेमौसम बारिश के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिल्ली सरकार देगी। इसकी घोषणा दिल्ली सरकार ने आज कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments