Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़यमुना नदी की सफाई के लिए केजरीवाल सरकार ने तैनात की 15...

यमुना नदी की सफाई के लिए केजरीवाल सरकार ने तैनात की 15 बोट्स

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली। भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा त्योहार के अवसर राजनीतिक जंग छिड़ी हुई है। यमुना नदी में फैली गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक-दूसरे पर निशाना साधे हुए है। यमुना में गंदा और झाग वाला पानी आ रहा है। छठ पूजा के बीच यमुना में झाग को लेकर आप और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जिससे दिल्ली सरकार बचने के लिए इन सब के बीच सरकार ने यमुना नदी में मौजूद झाग और गंदगी को हटाने के लिए 15 नावों की तैनाती की जा चुकी है। इन बोट ने झाग हटाने का काम भी शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें – छठ पर्व पर जारी है राजनीतिक जंग

छठ पूजा पर यमुना में जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं के पूजा करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद से ही दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी सियासी जंग शुरू हो गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि आप सरकार ने नदी की दयनीय स्थिति को छुपाने के लिए यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी थी।

तो वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और राघव चड्ढा ने नदी में झाग के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों को दोषी ठहराया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments