Friday, May 3, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़भगवा रंग में नहाए 4 राज्य , पंजाब में दिग्गज हुए धराशायी

भगवा रंग में नहाए 4 राज्य , पंजाब में दिग्गज हुए धराशायी

आज का दिन सभी पार्टियों के विशेष दिन| उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गणना जारी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिल गई है। और अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो उप्र में भाजपा बड़े बहुमत की ओर है वहीँ इस दौड़ में सपा बहोत पीछे रह गई है।
अगर बात करें हॉट सीट की तो फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और जहूराबाद से ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं।
गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझान में यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।
पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में तो वहीं मणिपुर दो चरणों में मतदान संपन्न हुए। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां करीब 50 हॉट सीटें हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री शामिल हैं। पंजाब में एग्जिट पोल सही साबित हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और अकाली दल का काफी पीछे छोड़ दिया है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पंजाब में मजबूती से चुनाव लड़ी है। उत्तराखंड में भाजपा बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई है।
पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कांग्रेस पार्टी राज्य में बड़ी हार की तरफ बढ़ती दिख रही है। जिस भदौर सीट को लेकर खुद चन्नी बहुत आत्मविश्वास में दिख रहे थे, वहां से एक मोबाइल रिपेयर शॉप के मालिक ने उन्हें हरा दिया है।
पंजाब में इस बार कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हार गए हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आपनी सीट हार गए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व सीट से हार गए हैं।
प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा 260 और सपा 138 सीटों पर आगे चल रही है।
बसपा एक ही सीट पर आगे हैं।
कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है। इस लिहाज से बसपा चौथे नंबर की पार्टी बन सकती है। उत्तर प्रदेश में हरचंदपुर से राकेश सिंह भाजपा आगे हैं. राजबरेली से भाजपा की अदिति सिंह, सरेन से भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह, आगे चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments